maheshwari-samaj

श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज-किशनगढ़

संस्था का इतिहास

आज से लगभग 69 वर्ष पूर्व संवत् 2015 (सन् 1958) के दशहरा पर्व के अवसर पर श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल का गठन किया गया। इस गठन से पूर्व एवं पश्चात् माहेश्वरी समाज की गतिविधियां इसी मंच से संचालित की जाती रही। समाज के कार्य हित भवन क्रय करने का निर्णय लिया गया | क्रय करने में शिवरतन जी टवाणी का विशेष सहयोग रहा। इस हेतु एक ट्रस्ट का गठन किया गया। सर्व श्री शिवरतनजी टवाणी, मनोहरलालजी बाहेती, मांगीलालजी दरगड़, बालूरामजी आगीवाल, बसन्तीलालजी राठी, इन्दरचन्दजी लखोटिया, मांगीलालजी लखोटिया, बालचन्दजी डागा, घनश्यामदासजी बियाणी, श्रीगोपालजी ईनाणी इन 10 ट्रस्टियों ने मिलकर भवन क्रय करने सबंधी कार्य को सम्पन्न किया। श्री मोतीलालजी लखोटिया का भी इसमें विशेष योगदान रहा।

महेश जयन्ती 1965, को सत्र 1965 - 66 के लिये प्रथम बार औपचारिक रूप से अध्यक्ष, मंत्री का निर्वाचन सम्पन हुआ। संस्था में प्रारम्भ से ही विधान और नियमावली की रचना करने, समय समय पर संशोधन करने और लिखित रूप से तैयार करने की परम्परा रही है। परिणाम स्वरूप सन् 1976 में लिखित विधान एवं नियमावली की रचना की गई। समय समय पर यथावश्यक संशोधन परिवर्तन एवं परिवर्द्धन के बाद जून 1981, 10 जून 2000, 01 जून 2009 एवं 10 अप्रैल 2012 को विधान एवं नियमावली का मुद्रण कराकर प्रकाशन किया गया।

संस्था का नाम प्रारम्भ से ही श्री माहेश्वरी पंचायत, मदनगंज-किशनगढ़ प्रचलित रहा जो पंजीयन पश्चात् 10 अप्रैल 2012 से श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज किशनगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। संस्था के सभी सदस्यों के समावेश से गठित सभा का नाम 10 जून 2000 से पूर्व तक श्री माहेश्वरी पंचायत महासभा था। 10 जून 2000 से इसका नाम श्री माहेश्वरी पंचायत साधारण सभा रखा गया तत्पश्चात् 18.12.2011 को हुई साधारण सभा की बैठक में इसका नाम साधारण सभा रखा गया जो किं आज तक प्रचलित है। कार्य संचालन हेतु निर्वाचित पदाधिकारियों के समावेश से गठित सभा का नाम कार्यकारिणी समिति प्रारम्भ से आज तक यथावत प्रचलित है।

संस्था को पंजीकृत कराने हेतु कई बार प्रस्ताव पारित किये गये। सत्र 2011-13 में पंजीयन हेतु आवेदन किया गया। दिनांक 10 अप्रैल 2012 से यह एक पंजीकृत संस्था है। रजिस्ट्रार संस्थाएँ, अजमेर द्वारा पंजीयन क्रं. 10/अजमेर/2012-13 दिनांक 10.04.2012 पर संस्था को पंजीकृत किया। कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल पूर्व में 1 वर्षीय था, 2007 - 09 से कार्यकाल में वृद्धि कर 02 वर्षीय किया गया।

इस संस्था के घटक संगठन श्री माहेश्वरी महिला मण्डल, श्री माहेश्ववरी नवयुवक मण्डल, श्री माहेश्वरी तरूण मण्डल है। कुछ अवधि के लिये श्री माहेश्वरी बालिका मण्डल भी सक्रिय रहा था। श्री माहेश्वरी महिला मण्डल का गठन 09 जून 1992 को महेश जयन्ती के पावन पर्व पर किया गया था। श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल का गठन दशहरे के पर्व पर सन् 1958 में किया गया। 02 जनवरी 1990 को चन्द्रा कॉलोनी स्थित माहेश्वरी सेवा सदन भवन हेतु भूखण्ड क्रय किया गया। 31.03.2003 को महेश विहार के नाम से विदित कृषि भूखण्ड खरीदा गया।

उपरोक्त समस्त जानकारी उपलब्ध अभिलेख एवं माहेश्वरी समाज के वरिष्टजनों से विमर्श के बाद ही आपके समक्ष रखे जा रहे हैं, फिर भी यदि किसी भी प्रकार की भूल रही हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।

किशन बंग, मंत्री, श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज , किशनगढ

इतिहास

माहेश्वरी समाज का गौरवशाली इतिहास

उत्पत्ति एवं विरासत

माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति राजस्थान के ऐतिहासिक नगर खंडेला से मानी जाती है। यह समाज भगवान महेश (भगवान शिव) की उपासना और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर विकसित हुआ। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, खंडेला के राजा के शासनकाल में दिव्य प्रेरणा से एक ऐसे समाज की स्थापना हुई, जिसकी नींव धर्म, सत्य, अनुशासन और सेवा भावना पर रखी गई।

माहेश्वरी समाज ने सदियों से ईमानदारी, नैतिक व्यापार और पारदर्शिता को अपने जीवन मूल्यों का आधार बनाया। व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में समाज की साख हमेशा विश्वसनीय रही है, जिसके कारण महेश्वरी समाज को देश-विदेश में सम्मान प्राप्त हुआ।

संस्कार, शिक्षा और सामाजिक दायित्व

शिक्षा माहेश्वरी समाज की प्रगति का प्रमुख स्तंभ रही है। समाज ने हमेशा ज्ञान, कौशल विकास और आधुनिक शिक्षा को प्राथमिकता दी है। इसके साथ-साथ दान, सेवा और सामाजिक कल्याण को समाज के कर्तव्य के रूप में अपनाया गया है।

समय के साथ बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश में भी माहेश्वरी समाज ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सहेज कर रखा है। एकता, सहयोग और सामूहिक विकास आज भी समाज की पहचान हैं।

आज का माहेश्वरी समाज

आज माहेश्वरी समाज न केवल व्यापार और उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, तकनीक और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान दे रहा है। आधुनिक सोच और पारंपरिक मूल्यों के संतुलन के साथ, समाज एक सशक्त और प्रेरणादायक भविष्य की ओर अग्रसर है।

Maheshwari Samaj History

our values

For the Growth of Maheshwari Samaj

community unity

Strengthening unity, harmony, and mutual respect within Maheshwari Samaj by bringing families together through social and cultural activities.

social welfare

Supporting society through blood donation camps, medical assistance, education support, and help for needy families in times of need.

culture & values

Preserving Maheshwari traditions, history, and moral values while guiding the younger generation towards education and social responsibility.

President of Maheshwari Samaj

अध्यक्ष जी की कलम से

जय महेश

हमें आज श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था की वेबसाइट बनाने पर अति प्रसन्नता हो रही है। हमने परिचय पत्र बनवाये जाने का कार्य हाथ में लिया था। फिर पदाधिकारीगण एवं सेक्टर प्रभारी सदस्यों के साथ मिटिंग में यह निर्णय लिया गया कि केवल इसे परिचय पत्र तक सिमित नहीं रखते हुये, इसका उपयोग समाज के सर्व सदस्यों के लिए होना चाहिए। इस वेबसाइट के माध्यम से आप निम्न जानकारी प्राप्त कर पायेंगे-

  1. संस्था सदस्य के सभी सदस्यगण का एक परिचय पत्र क्यू आर कोड के साथ बनवाया गया है।
  2. संस्था के चुनाव के समय मत की दशा में परिचय पत्र से ही मत दिया जा सकेगा।
  3. वेबसाइट पर सभी पंजीकृत सदस्यों की एक डायरेक्ट्री जिसमें संस्था सदस्य का नाम, पिता का नाम, घर का पता, सम्पर्क संख्यां आदि का समावेश रहेगा, उपलब्ध रहेगी।
  4. सभी पंजीकृत सदस्यों का पारिवारिक विवरण, जन्म दिनांक, पंजीकृत सदस्य के साथ अन्य पारिवारिक सदस्यों का समबन्ध, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय आदि आदि जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस प्रकार परिवार के वंश वृक्ष का भी इसमें समावेश हो जायेगा, जिससे परिवार की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  5. पंजीकृत सदस्यगण के परिवार में अविवाहित बच्चों एवं बच्चियों की जानकारी भी इस वेबसाइट में उपलब्ध रहेगी।
  6. पंजीकृत सदस्य स्वयं अधूरी जानकारी को अपने फोन द्वारा संशोधित कर ठीक कर पायेगे।
  7. श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज के पंजीकृत सदस्यों की जनगणना यथा पुरूष सदस्य, महिला सदस्य, युवा, बच्चे एवं बच्चियां उपलब्ध रहेगी। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार बच्चे एवं बच्चियों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
  8. श्री माहेश्वरी पंचायत भवन, महेश पथ (तेली मोहल्ला) एवं महेश विहार, अजमेर रोड की उपलब्धता की जानकारी देश में बैठे किसी भी सदस्य को प्राप्त हो सकेगी।
  9. हमारे संगठन की नींव से लेकर आज तक किये गये प्रयासों, योगदान समबन्धित जानकारी भी आपको दी जा रही हैं।
  10. आज तक के अध्यक्ष एवं मंत्री की कार्यकाल सहित जानकारी भी इसमे शामिल की गई हैं।
  11. माहेश्वरी समाज मे आने वाले उत्सव या अन्य कार्यकर्मों की जानकारी भी समय समय पर प्रेषित करवाई जायेगी।

आशा करता हूँ कि आप सभी के लिए यह वेबसाइट महत्वपूर्ण रहेगी। इस वेबसाइट में वैसे तो संस्था के सभी पदाधिकारीगण, सेक्टर प्रभारीयों का योगदान प्रमुख रहा है। किन्तु कार्य को गति एवं पूर्णता देने के लिए प्रभार दायित्व भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। मैं टीम प्रभारी श्री अशवनीकुमारजी काबरा एवं श्री मुकुटबिहारीजी मालपाणी, श्री मधुसूदनजी बियाणी, श्री सुधीरजी लखोटिया व पदाधिकारीगण, सेक्टर प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यगण के सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

जय श्री कृष्ण
आपका
आर. एन. झंवर
अध्यक्ष
श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था
मदनगंज किशनगढ़

प्रकल्प प्रभारी की कलम से,

जय श्रीकृष्ण

दिनांक 27 सितम्बर 2025 को श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था की कार्यकारिणी की बैठक मे सभी संस्था सदस्यों का परिचय पत्र बनवाने का निर्णय लिया गया था एवं इस कार्य के लिए कार्यकारिणी सभा द्वारा मुझे प्रभारी के रूप मे दायित्व दिया गया था । इस कार्य को सम्पन्न करने के लिए मेरे द्वारा सहयोग के रूप मे आ. श्री मुकुट बिहारी जी मालपानी, श्री मधुसूदन जी बियाणी एवं श्री सुधीरकुमार जी लखोटिया को सम्मिलित करते हुये पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यो ( सेक्टरवाईज प्रभारी) की एक संयुक्त बैठक दिनांक 07 अक्टुबर 2025 वार मंगलवार को परिचय पत्र बनवाये जाने के सन्दर्भ मे अध्यक्ष श्री रामनारायणजी झंवर की अध्यक्षता मे आहूत की गई ।

इस बैठक मे परिचय पत्र किस तरह का बनवाया जाना चाहिए इस बारे मे दो तरह के प्रस्ताव सदन को दिये गये जिसमें एक सादा जिसकी लागत कम आयेगी दूसरा वेब डिजाइन से वेब कार्ड क्यू आर कोड वाला बनवाये जाने पर लागत इससे अधिक रहेगी। जिसके बारे मे कई तरह के विकल्प हमको मिलेंगें। सदन ने सर्वसम्मती से क्यू आर कोड वाला कार्ड बनवाये जाने का निश्चय किया एवं खर्च होने वाली राशि हेतु स्वीकृति प्रदान की ।

मुझे, पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्यो ( सेक्टरवाईज प्रभारी ) एवं हमारी सभी टीम सहयोगीयों को आज इस वेब पेज को समाज को समर्पित करते हुये बहुत ही खुशी हो रही हैं ।

आशा हैं आप सभी माननीय सदस्यगणों को हमारे द्वारा किये गये प्रयासो से निश्श्चत रूप से आवश्यक जानकारीया प्राप्त होगी एवं आपजन के लिए इसका उपयोग सार्थक रहेगा । पुनः हम एवं हमारी टीम आप सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों, महिला मण्डल, नवयुवक मण्डल, तरूण मण्डल, आप सभी समाज बन्धुगण को साधुवाद देती हैं जिनके परोक्ष एवं अपरोक्ष सहयोग के साथ बहुत ही अल्प समय मे यह वेबसाईट आपके सम्मुख रख पा रहे हैं।

आशा करते हैं कि हमे भविष्य मे भी आपका स्नेह एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।

शुभेच्छुः
अशवनी कुमार काबरा

Maheshwari Samaj History