महेश विहार, अजमेर रोड
अजमेर रोड, मदनगंज किशनगढ़
लगभग 6 बीघा क्षेत्र में फैला यह आधुनिक भवन रिसॉर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त है और विभिन्न मांगलिक आयोजनों के लिए आदर्श स्थल है।
इतिहास एवं विवरण
इस प्रकल्प हेतू अजमेर रोड, मदनगंज किशनगढ से एक भूखण्ड करीबन 6 बीघा का कार्यकारिणी (सत्र 2002 - 03) मे तत्कालीन अध्यक्ष श्री रमेशजी चण्डक, मंत्री श्री रामरतनजी छापरवाल, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, वित्त संयोजक श्री राधेश्यामजी ईनानी एवं वित्त सहसंयोजक श्री रामनारायणजी झंवर के नेतृत्व में दिनांक 31 मार्च 2003 को कय किया गया।
इस भवन का निर्माण कार्य दिनांक 30 अप्रेल 2018 को तत्कालिन अध्यक्ष श्री मुकुटबिहारीजी मालपाणी, मंत्री श्री प्रकाशजी राठी, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य द्वारा प्रारम्भ कर 14 मई 2022 को तत्कालिन अध्यक्ष श्री मुकुटबिहारीजी मालपाणी, मंत्री श्री जुगलकिशोरजी बंग, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य (सत्र 2019-2022) के नेतृत्व में लोर्कापणकर्ता श्रीमती विधादेवीजी तोषनीवाल, श्री मुकुटबिहारीजी मालपाणी, श्री सुरेशचन्दजी कांकाणी, श्री राधामोहनजी सारडा बैसरोली व मुख्य अतिथि डा. एस. एन. चाण्डकजी (चेयरमेन शील बायोटेक लि.), नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि श्री राधाकिशनजी दम्माणी (फाउण्डर एवं प्रोमोटर डी-मार्ट ग्रुप), मुम्बई व श्री दिनेशजी बंग (निम्बार्क फैशन लि.), मुम्बई के सानिध्य मे लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। -
महेश विहार निर्माण में परामर्शदात्री समिति के रूप में श्री गोपाललालजी काबरा, श्री रमेशजी चण्डक, श्री जुगलकिशोरजी जेथलिया, श्री ओमप्रकाशजी तोषनीवाल, श्री जुगलकिशोरजी बाहेती, श्री ओमप्रकाशजी राठी का सहयोग रहा।
महेश विहार निर्माण संयोजक श्री शिवचरणजी ईनाणी एवम् सहसंयोजक श्री मधुसूदनजी बियाणी, वित्त संयोजक श्री रामरतनजी छापरवाल द्वारा महेश विहार निर्माण दायित्व का निर्वहन किया गया।
तत्पश्चात महेश विहार निर्माण के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने में तत्कालीन अध्यक्ष श्री रामनारायणजी झंवर, मंत्री श्री मधुसूदनजी बियाणी, पदाधिकारी एवम् कार्यकारिणी सदस्य (सत्र 2022 - 24) के नेतृत्व में समपन्न करवाये गये। महेश विहार के प्रथम आंवटी श्री सुरेशजी जाजू के द्वारा दिनांक 04 नवम्बर 2022 को मांगलिक कार्य सम्पन्न करवाया गया।
सत्र 2024 - 26 मे भी महेश विहार के अनेक कार्य अध्यक्ष श्री रामनारायणजी झंवर, मंत्री श्री किशनजी बंग, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व समाज के अग्रणी कार्यकर्ताओं द्वारा करवाये गये। इन कार्यों में विशेष सहयोग श्री सुधीरजी लखोटिया, श्री मधुसूदनजी बियाणी, श्री अक्षयजी तापडियों एवम् श्री दीपकजी मुन्दडा का रहा। भविष्य में भी समाज को इसी तरह से कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलता रहेगा।
सुविधाएं
- 113 विशाल वातानुकूलित एवं सुसज्जित कमरे (कमरों का आकार: 25 x 17 फीट)
- दो सभागार – महेश सभागार (आकार: 100 x 82 फीट, फ्री फंक्शन एरिया सहित) एवं गिरीजा हॉल (आकार: 60 x 40 फीट)
- एक भव्य एवं विशाल स्वागत कक्ष (पूर्णतः वातानुकूलित)
- दो सुसज्जित पाकशालाएँ मय दो-दो स्टोररूम
- पाकशाला के प्रथम तल पर 11 विश्राम कक्ष एवं वाशिंग एरिया
- बेसमेंट पार्किंग (लगभग 70 गाड़ियों की क्षमता)
- विशाल महेश वाटिका (गार्डन आकार: 210 x 145 फीट = 30,450 वर्गफुट)
- अति सुंदर पाणिग्रहण मण्डपम एवं मांगलिक कार्यक्रम हेतु 4 विनायक कक्ष
- प्रथम तल की छत पर वृहद डोम
- पांचवे तल पर सैलून एवं आयरन प्रेस हेतु स्थान
- प्रांगण में मंदिर, चार बड़ी लिफ्ट एवं दो बड़े जनरेटर सेट
- सीसी कैमरा, फायर सिस्टम एवं व्हील चेयर व्यवस्था
- फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध
- हरी-भरी वाटिका, वृक्षों एवं फव्वारों से आच्छादित खुला प्रांगण – रिर्सोट जैसी आधुनिक भव्यता
स्थान: स्थान: अजमेर से 25 किमी, जयपुर से 105 किमी, रेलवे स्टेशन से 1.5 किमी, एयरपोर्ट से 2.5 किमी
उपरोक्त समस्त जानकारी उपलब्ध अभिलेख एवं माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों से विमर्श के बाद ही आपके समक्ष रखे जा रहे हैं, फिर भी यदि किसी भी प्रकार की भूल रही हो तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हूँ।