माहेश्वरी सेवा सदन चन्द्रा कालोनी

मदनगंज किशनगढ़

चन्द्रा कालोनी में स्थित यह भवन समाज के विभिन्न आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट स्थल है।

स्थापना: 1990
क्षेत्रफल: 555.55 वर्ग गज
पंजीकृत संस्था
धार्मिक कार्यक्रम

इतिहास एवं विवरण

इस प्रकल्प हेतु चन्द्रा कालोनी में एक भूखण्ड 555.55 वर्ग गज का कार्यकारिणी (सत्र 1989 - 90) में तत्कालीन अध्यक्ष श्री श्रीगोपालजी सोनी, मंत्री श्री गोपाललालजी काबरा, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में दिनांक 02 जनवरी 1990 को ख़रीदा गया।

इस भवन का निर्माण कार्यकारिणी (सत्र 1995-96) में प्रारम्भ होकर कार्यकारिणी (सत्र 2013-15) में सम्पन्न हुआ। भवन का लोकार्पण पूज्यपाद जगद्‌गुरु निम्बार्काचार्यजी अनन्त श्री विभूषित पिठाधिश्वर श्री राधासर्वेश्वरशरणदेवाचार्य श्री श्रीजी महाराज, (सलेमाबाद) निम्बार्कतीर्थ के कर कमलों द्वारा किया गया।

उपरोक्त समस्त जानकारी उपलब्ध अभिलेख एवं माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों से विमर्श के बाद ही आपके समक्ष रखे जा रहे हैं, फिर भी यदि किसी भी प्रकार की भूल रही हो तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हूँ।