महेश नवमी महोत्सव 2026 के समापन अवसर पर 15 जून, सोमवार को श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। "जीते जी रक्तदान – मरणोपरांत नेत्रदान" के प्रेरणादायी संदेश के साथ आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन समिति ने समाज के सभी स्वस्थ युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। शिविर के माध्यम से समाज सेवा, मानवता एवं परोपकार की भावना को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। ...
Read moreमहेश नवमी महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच किशनगढ़। श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विविध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतिभा, ज्ञान, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। 13 जून 2026, शनिवार को श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें बालिकाएं एवं महिलाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता की समयावधि 15 मिनट निर्धारित की गई है। इसके पश्चात साड़ी रेपिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को सीमित समय में साड़ी ड्रेपिंग की कला का प्रदर्शन करना होगा। इसी दिन महिलाओं के लिए मांगलिक गीत गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि समाज की महिलाएं पारंपरिक मांगलिक गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाएंगी। 14 जून 2026,...
Read moreइसी क्रम में 12 जून को श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कौरियों से की-चेन निर्माण, चूड़ियों से कड़ा निर्माण, न्यूज़ पेपर क्राफ्ट एवं ऑन-द-स्पॉट लिखित प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कला कौशल एवं नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने समाज की महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है। महेश नवमी महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।...
Read moreआज दिनांक 05 जुन 2026 को श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था एवं महेश विहार पर महेश नवमी के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत अध्यक्ष श्री आर एन झंवर, मंत्री श्रीकिशनजी बंग, उपाध्यक्ष श्री विजयकुमारजी सारडा एवं श्री रामरतनजी न्याती, कोषाध्यक्ष श्री सर्वेश्वर जी राठी, भवनमंत्री श्री राजकुमारजी बांगड़ एवं श्री अक्षयजी तापडिया, उपसंयोजक श्री भगवानजी बाहेती, उपमंत्री श्री अजयजी काबरा के अलावा अनेक समाजबंधु श्री विनोदजी हेडा, श्री महेशजी काबरा, श्री आदित्यजी अजमेरा, श्री नटवरलालजी बाहेती, श्री तेजकुमारजी चांडक, श्री नरसिंहजी मालपानी, श्री आलोकजी कांकाणी, श्री कन्हैयालालजी डागा, श्री राकेशजी ईनानी, श्रीदेवकीनन्दनजी लखोटिया, श्री राजेशजी लोहिया, श्री सुरेशजी सारदा, श्री कन्हैयालालजी तोषनीवाल, श्री सुनीलकुमारजी काबरा, श्री दीपकजी पुंगलियां, श्री निरजजी राठी, श्री प्रमोदजी सोमानी एवं अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित थे।...
Read moreमाहेश्वरी क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन 5 जून से श्री महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था एवं श्री माहेश्वरी नवयुवक एवं तरुण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी क्रिकेट प्रीमियर लीग (MCPL) का आयोजन 5 जून से 15 जून तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। लीग में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल का मंच प्रदान करेगी, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करेगी। खेलो माहेश्वरी... जीतो माहेश्वरी... बढ़ो माहेश्वरी......
Read moreमाहेश्वरी नवयुवक मंडल एवं तरुण मंडल, किशनगढ़ द्वारा सभी माहेश्वरी बंधुओं के लिए फिल्म केरला स्टोरी 2 के विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्यों ने भाग लिया और आयोजन की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना बताया गया।...
Read moreश्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल , तरुण मंडल (अंतर्गत श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था )द्वारा निम्बार्क तीर्थ पद यात्रा में श्रदांजलु का स्वागत एवम् पेयजल पिलाने का कार्यक्रम रखा गया है ।विद्यानंद मार्बल के बाहर रखा गया है | सभी से निवेदन पधारकर अनुग्रित करे ।...
Read moreश्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल एवं तरुण मंडल (अंतर्गत श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था) द्वारा आयोजित VEDIC Maths One day class माहेश्वरी भवन तेली मोहल्ला दिनाक 14-09-2025 को रखी गई जिसमे Age group -5 to 40 वर्ष के पार्टिसिपेंट ने भाग लिया ।ये प्रोग्राम बिल्कुल निशुल्क रखा गया Mahesh ji Tawani (मुंबई ) द्वारा ।...
Read more