महिला एवं बालिका प्रतियोगिताएं

Date: 12 June 2026 | Organized By: श्री माहेश्वरी महिला मण्डल

इसी क्रम में 12 जून को श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कौरियों से की-चेन निर्माण, चूड़ियों से कड़ा निर्माण, न्यूज़ पेपर क्राफ्ट एवं ऑन-द-स्पॉट लिखित प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कला कौशल एवं नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने समाज की महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है। महेश नवमी महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।