श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज-किशनगढ़
संस्था का इतिहास
आज से लगभग 69 वर्ष पूर्व संवत् 2015 (सन् 1958) के दशहरा पर्व के अवसर पर श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल का गठन किया गया। इस गठन से पूर्व एवं पश्चात् माहेश्वरी समाज की गतिविधियां इसी मंच से संचालित की जाती रही। समाज के कार्य हित भवन क्रय करने का निर्णय लिया गया | क्रय करने में शिवरतन जी टवाणी का विशेष सहयोग रहा। इस हेतु एक ट्रस्ट का गठन किया गया। सर्व श्री शिवरतनजी टवाणी, मनोहरलालजी बाहेती, मांगीलालजी दरगड़, बालूरामजी आगीवाल, बसन्तीलालजी राठी, इन्दरचन्दजी लखोटिया, मांगीलालजी लखोटिया, बालचन्दजी डागा, घनश्यामदासजी बियाणी, श्रीगोपालजी ईनाणी इन 10 ट्रस्टियों ने मिलकर भवन क्रय करने सबंधी कार्य को सम्पन्न किया। श्री मोतीलालजी लखोटिया का भी इसमें विशेष योगदान रहा।
महेश जयन्ती 1965, को सत्र 1965 - 66 के लिये प्रथम बार औपचारिक रूप से अध्यक्ष, मंत्री का निर्वाचन सम्पन हुआ। संस्था में प्रारम्भ से ही विधान और नियमावली की रचना करने, समय समय पर संशोधन करने और लिखित रूप से तैयार करने की परम्परा रही है। परिणाम स्वरूप सन् 1976 में लिखित विधान एवं नियमावली की रचना की गई। समय समय पर यथावश्यक संशोधन परिवर्तन एवं परिवर्द्धन के बाद जून 1981, 10 जून 2000, 01 जून 2009 एवं 10 अप्रैल 2012 को विधान एवं नियमावली का मुद्रण कराकर प्रकाशन किया गया।
संस्था का नाम प्रारम्भ से ही श्री माहेश्वरी पंचायत, मदनगंज-किशनगढ़ प्रचलित रहा जो पंजीयन पश्चात् 10 अप्रैल 2012 से श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज किशनगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। संस्था के सभी सदस्यों के समावेश से गठित सभा का नाम 10 जून 2000 से पूर्व तक श्री माहेश्वरी पंचायत महासभा था। 10 जून 2000 से इसका नाम श्री माहेश्वरी पंचायत साधारण सभा रखा गया तत्पश्चात् 18.12.2011 को हुई साधारण सभा की बैठक में इसका नाम साधारण सभा रखा गया जो किं आज तक प्रचलित है। कार्य संचालन हेतु निर्वाचित पदाधिकारियों के समावेश से गठित सभा का नाम कार्यकारिणी समिति प्रारम्भ से आज तक यथावत प्रचलित है।
संस्था को पंजीकृत कराने हेतु कई बार प्रस्ताव पारित किये गये। सत्र 2011-13 में पंजीयन हेतु आवेदन किया गया। दिनांक 10 अप्रैल 2012 से यह एक पंजीकृत संस्था है। रजिस्ट्रार संस्थाएँ, अजमेर द्वारा पंजीयन क्रं. 10/अजमेर/2012-13 दिनांक 10.04.2012 पर संस्था को पंजीकृत किया। कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल पूर्व में 1 वर्षीय था, 2007 - 09 से कार्यकाल में वृद्धि कर 02 वर्षीय किया गया।
इस संस्था के घटक संगठन श्री माहेश्वरी महिला मण्डल, श्री माहेश्ववरी नवयुवक मण्डल, श्री माहेश्वरी तरूण मण्डल है। कुछ अवधि के लिये श्री माहेश्वरी बालिका मण्डल भी सक्रिय रहा था। श्री माहेश्वरी महिला मण्डल का गठन 09 जून 1992 को महेश जयन्ती के पावन पर्व पर किया गया था। श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल का गठन दशहरे के पर्व पर सन् 1958 में किया गया। 02 जनवरी 1990 को चन्द्रा कॉलोनी स्थित माहेश्वरी सेवा सदन भवन हेतु भूखण्ड क्रय किया गया। 31.03.2003 को महेश विहार के नाम से विदित कृषि भूखण्ड खरीदा गया।
उपरोक्त समस्त जानकारी उपलब्ध अभिलेख एवं माहेश्वरी समाज के वरिष्टजनों से विमर्श के बाद ही आपके समक्ष रखे जा रहे हैं, फिर भी यदि किसी भी प्रकार की भूल रही हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।
किशन बंग, मंत्री, श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था, मदनगंज , किशनगढ
भवन परिचय
श्री माहेश्वरी पंचायत भवन, मदनगंज-किशनगढ़
महेश विहार, अजमेर रोड मदनगंज किशनगढ़
इस प्रकल्प हेतू अजमेर रोड, मदनगंज किशनगढ से एक भूखण्ड करीबन 6 बीघा का कार्यकारिणी (सत्र 2002 - 03) मे तत्कालीन अध्यक्ष श्री रमेशजी चण्डक, मंत्री श्री रामरतनजी छापरवाल, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, वित्त संयोजक श्री राधेश्यामजी ईनानी एवं वित्त सहसंयोजक श्री रामनारायणजी झंवर के नेतृत्व में दिनांक 31 मार्च 2003 को कय किया गया।
श्री माहेश्वरी पंचायत भवन, मदनगंज-किशनगढ़
आज से लगभग 57 वर्ष पूर्व संवत 2015 (सन 1958) के चैत्र शुक्ल पक्ष के अवसर पर श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल का गठन किया गया। इस गठन से पूर्व पंचायती व्यवस्था माहेश समाज की गतिविधियों इसी मंच से संचालित होती रही। समाज के कार्य हेतु भवन क्रय करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य में विशेष सहयोग रहा। इस हेतु एक ट्रस्ट का गठन किया गया। सर्वश्री शिवराजजी दगाणी, महावीरलाल चांडक, भंवरलाल ओझा, ब्यावरमल ओझा, बसंतीलाल लड्ढा, सुरेन्द्रलाल सोनी, मागीलालजी तुलस्यान, महावीरजी जैन, बनवारीलाल बिश्नोई, भोपालराम सोनी ने 10 सदस्यीय मिलकर भवन क्रय करने संबंधी कार्य को सम्पन्न किया। श्री मोतीलालजी लड्ढा का भी इसमें विशेष योगदान रहा।
माहेश्वरी सेवा सदन, चन्द्रा कालोनी, मदनगंज किशनगढ़
इस प्रकल्प हेतू चन्द्रा कालोनी में एक भूखण्ड 555.55 वर्ग गज का कार्यकारिणी (सत्र 1989 - 90) मे तत्कालीन अध्यक्ष श्री श्रीगोपालजी सोनी, मंत्री श्री गोपाललालजी काबरा, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में दिनांक 02 जनवरी 1990 को कय किया गया।
इस भवन का निर्माण कार्यकारिणी (सत्र 199596) में प्रारम्भ होकर कार्यकारिणी (सत्र 2013-15) मे समपन्न हुआ। भवन का लोकार्पण पूज्यपाद जगद्गुरु निम्बार्काचार्यजी अनन्त श्री विभूषित पिठाधिश्वर श्री राधासर्वेश्वरशरणदेवाचार्य श्री श्रीजी महाराज, (सलेमाबाद) निम्बार्कतीर्थ के कर कमलों द्वारा किया गया।
श्री माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर रोड , मदनगंज किशनगढ़
इस प्रकल्प हेतु जयपुर रोड, मदनगंज किशनगढ़ में करीबन 12 बीघा 1 बिस्वा भूमि कार्यकारिणी (सत्र 2024–26) में अध्यक्ष श्री रामनारायणजी झंवर, मंत्री श्री किशनजी बंग एवं टीम के नेतृत्व में क्रय की गई। यह भूमि श्रीमती सुशिलादेवीजी बाहेती से खरीदकर दिनांक 25 मार्च 2026 को उप पंजीयक कार्यालय, किशनगढ़ में पंजीकृत करवाई गई।
6667+
Total Members
Total registered members of the Maheshwari Samaj.
945+
Total Families
Total Registered families living in the city.
1071+
Youth Members
Young members actively involved in education and social service.
16+
Social Programs
Social, religious programs organized by the community.
हमारा मिशन एवं विज़न
एकजुट होना, सेवा करना और प्रेरित करना — हमारा उद्देश्य
हमारा मिशन माहेश्वरी समाज के भीतर एकता को सशक्त बनाना है,
और हमारा विज़न एक सशिक्षित, सशक्त एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी समाज का निर्माण करना है।
हम सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए, शिक्षा एवं युवा विकास, सामाजिक कल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने
और सक्रिय सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सामूहिक प्रयासों और साझा जिम्मेदारी के माध्यम से, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रगतिशील, समरस और प्रेरणादायक समाज का निर्माण करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।