श्री माहेश्वरी पब्लिक स्कूल जयपुर रोड
मदनगंज किशनगढ़
जयपुर रोड स्थित यह प्रकल्प समाज के शैक्षणिक विकास हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें भविष्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है।
इतिहास एवं विवरण
इस प्रकल्प हेतु आर के फॉर्म के आगे, होमगार्ड ऑफिस के पीछे, जयपुर रोड, मदनगंज किशनगढ़ में एक भूखण्ड करीबन 12 बीघा 1 बिस्वा का कार्यकारिणी (सत्र 2024 – 26) में अध्यक्ष श्री रामनारायणजी झंवर मंत्री श्री किशनजी बंग , उपाध्यक्ष श्री विजयकुमारजी सारडा व श्री रामरतनजी न्याती, उपमंत्री श्री अजयजी काबरा व श्री सर्वेश्वर जी मंत्री कोषाध्यक्ष श्री सर्वेश्वरजी राठी भवन मंत्री श्री राजकुमारजी बांगड़ व श्री अक्षयकुमारजी तापड़िया एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य, वित्त संयोजक श्री विजय कुमार जी सारडा के नेतृत्व में श्री अभिषेकजी बाहेती की माताजी श्रीमती सुशिलादेवीजी बाहेती से क्रय कर दिनांक 25 मार्च 2026 को उप पंजीयक कार्यालय, किशनगढ़ में पंजीकृत करवाया गया।
इस भूखण्ड को क्रय करवाने में विशेष योगदान श्री जुगलकिशोरजी जेेथलिया, श्री रमेशजी चाण्डक, श्री ओमप्रकाशजी तोषनीवाल, श्री रामावतारजी छापरवाल, श्री रमेशजी राठी (राठी मार्बल वाले), श्री विनोदकुमारजी मुन्दड़ा, श्री देवकीनन्दनजी लखोटिया, श्री मधुसूदनजी बियाणी, श्री सुधीरजी लखोटिया, श्री राकेश जी ईनाणी का रहा।
इस भूखण्ड को क्रय करने में समाज के अनेक भामाशाहों का भी सहयोग रहा है।
श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था की एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही है।
उपरोक्त समस्त जानकारी उपलब्ध अभिलेख एवं माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों से विमर्श के बाद ही आपके समक्ष रखी गई है, फिर भी यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि रह गई हो तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।