रक्तदान शिविर का आयोजन

Date: 15 June 2026 | Organized By: Jai shree Balaji Group

महेश नवमी महोत्सव 2026 के समापन अवसर पर 15 जून, सोमवार को श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। "जीते जी रक्तदान – मरणोपरांत नेत्रदान" के प्रेरणादायी संदेश के साथ आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन समिति ने समाज के सभी स्वस्थ युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। शिविर के माध्यम से समाज सेवा, मानवता एवं परोपकार की भावना को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।