माहेश्वरी क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन 5 जून से

Date: 23 May 2026 | Organized By: माहेश्वरी नवयुवक मंडल एवं तरुण मंडल, किशनगढ़

माहेश्वरी क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन 5 जून से श्री महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था एवं श्री माहेश्वरी नवयुवक एवं तरुण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी क्रिकेट प्रीमियर लीग (MCPL) का आयोजन 5 जून से 15 जून तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। लीग में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल का मंच प्रदान करेगी, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करेगी। खेलो माहेश्वरी... जीतो माहेश्वरी... बढ़ो माहेश्वरी...